16 मार्च 2024 - 09:22
हैती पर अपराधी समूहों का क़ब्ज़ा, 90 भारतीय नागरिक फंसे

हैती की राजधानी और अन्य क्षेत्रों पर आपराधिक गिरोहों का कब्जा हो गया है। सुरक्षा की स्थिति में गिरावट के बाद हैती में फंसे 90 भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तैयार है।

कैरिबियाई देश हैती के बिगड़ते हालात के बीच भारतीय नागरिकों ने इस देश से निकलने के लिए पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हैती में 75 से 90 भारतीय मौजूद हैं जिनमें से लगभग 60 ने जरूरत पड़ने पर भारत लौटने के लिए भारतीय अधिकारियों के पास पंजीकरण कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैरेबियाई देश हैती में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारत अपने 90 नागरिकों को निकालने पर विचार कर रहा है। हैती की राजधानी और अन्य क्षेत्रों पर आपराधिक गिरोहों का कब्जा हो गया है। सुरक्षा की स्थिति में गिरावट के बाद हैती में फंसे 90 भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तैयार है।

बता दें कि 29 फरवरी को, आपराधिक गिरोहों ने हैती के राज्य संस्थानों, पुलिस स्टेशनों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दो सबसे बड़ी जेलों पर हमले किए और 4,000 से अधिक कैदियों को मुक्त कराया। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए और 15,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।